फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SC-ST youth will be given vocational course training

Bilaspur News: एससी-एसटी युवाओं को दिया जाएगा व्यावसायिक कोर्स का प्रशिक्षण

Mon, 15 Jan 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
SC-ST youth will be given vocational course training
-28 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम बिलासपुर की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति युवक-युवतियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक कोर्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उम्मीदवार इसके लिए 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विकास निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि निगम की ओर से साल 2023-24 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित युवक-युवतियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग और टेलरिंग में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी से पहले निगम कार्यालय में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक बिलासपुर का स्थायी निवासी, आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35,000 से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी और बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए और आवेदक ने बेरोजगार भत्ता (कौशल विकास भत्ता) प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01978-222225 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed