{"_id":"663e08f26acc838941080327","slug":"saraswati-vidya-mandirs-10th-class-exam-result-was-commendable-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117100-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिरों का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिरों का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय
विज्ञापन
-240 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्या भारती से संबद्ध हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम प्रशंसनीय रहा है। परीक्षा में प्रदेश के 87 सरस्वती विद्या मंदिरों के 1304 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
परीक्षा में 1100 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख देवी सिंह वर्मा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिरों के 1100 विद्यार्थियों में से 1076 विद्यार्थी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीण की है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 240 रही। 87 विद्यालयों में से 21 सरस्वती विद्या मंदिरों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों में छात्रों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक दृष्टि से सर्वांगीण विकास किया जाता है। ताकि ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो संस्कारवान और राष्ट्र हित से ओतप्रोत हो।