फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanskar Society's anti-Chitta campaign will be linked with Sanjeevani Sanstha in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में संजीवनी संस्था से जुड़ेगा संस्कार सोसायटी का चिट्टा विरोधी अभियान

Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

घुमारवीं में संस्कार सोसायटी और संजीवनी संस्था ने चिट्टा विरोधी जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। अगले एक महीने तक गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। इस मुहिम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Sanskar Society's anti-Chitta campaign will be linked with Sanjeevani Sanstha in Ghumarwin

विस्तार

आगामी एक महीने तक जिले में लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

अभियान के तहत गांव-गांव जाकर युवाओं को बताए जाएंगे नशे के दुष्प्रभाव

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश के युवाओं को चिट्टा जैसी नशे की घातक बुराई से बचाने और इसके संपूर्ण बहिष्कार के लिए गठित प्रदेश स्तरीय मातृ संस्था संजीवनी के गठन का संस्कार सोसायटी ने स्वागत किया है। सोसायटी ने कहा कि यह अभियान युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम साबित होगा।

संस्कार सोसायटी की ओर से चल रहे घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के संयोजक सुनील शर्मा और सह संयोजक बांके बिहारी चंदेल ने कहा कि अब यह अभियान संजीवनी संस्था के साथ मिलकर और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक महीने तक जिलेभर में चिट्टा विरोधी व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला व युवक मंडलों, एनजीओ, खेल संस्थाओं और अन्य समाजसेवी संगठनों को जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा और चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए प्रशासन व पुलिस से सहयोग लिया जाएगा। समाज के हर वर्ग को भी इस मुहिम में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। करीब दो वर्ष पहले शुरू हुए इस अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की अधिकांश पंचायतों में जन प्रतिनिधियों और संस्थाओं को जोड़कर छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अब इसे संजीवनी संस्था के सहयोग से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। संस्कार सोसायटी नशा मुक्ति के साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर और जल संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही है। संस्था का कहना है कि चिट्टे जैसी घातक बुराई से समाज को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास ही एकमात्र समाधान है और वह संजीवनी के साथ मिलकर इस मुहिम को और व्यापक रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed