{"_id":"626997a7f417827783196dd6","slug":"sanjay-tandon-gave-five-point-tips-to-bjp-social-media-it-department-bilaspur-news-sml40705853","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सोशल मीडिया, आई टी विभाग को संजय टंडन ने दिए पांच सूत्रीय टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सोशल मीडिया, आई टी विभाग को संजय टंडन ने दिए पांच सूत्रीय टिप्स
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में भाजपा आई टी और सोशल मीडिया का प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्
- फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। बिलासपुर भाजपा आईटी और सोशल मीडिया का प्रशिक्षण वर्ग श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया और आईटी के प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा और अनिल डढवाल ने की।
बैठक में पहले सत्र की अध्यक्षता सोशल मीडिया और आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालविया ने की। दूसरा सत्र भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंवाल और समापन भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने किया। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने बैठक में सोशल मीडिया और आईटी को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
टंडन ने कहा कि भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है और इसमें सोशल मीडिया और आईटी की अहम भूमिका रहने वाली है। भाजपा के पास सोशल मीडिया और आईटी के मजबूत योद्धा हैं जो पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर कार्य करने की आवश्यकता है। इससे पार्टी की ताकत और बढ़ेगी। विभाग को लर्न, अनलर्न और री-लर्न के आधार पर काम करना है। सोशल मीडिया का काम कभी खत्म नहीं होता है, हर पल कुछ न कुछ नया होता है। उन्होंने कहा कि हमें कनेक्टिविटी (संपर्क) को लेकर काम करना है। जितना हम जनता और क्षेत्र से जुड़ेंगे उतना हमारा सोशल मीडिया प्रभावी बनेगा। अंत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच को बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें जन-जन तक जाना है और जनता को पार्टी से जोड़ना है। कार्यक्रम और सूचना जितने लोगों तक पहुंचे उतना एक संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार में अच्छा तालमेल है। इससे हम मिशन रिपीट की ओर मजबूती के साथ बढ़ रहे हैं।