फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sangharsh Committee of Talai Sabha demanded action against the culprits

Bilaspur News: तलाई सभा की संघर्ष समिति ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sangharsh Committee of Talai Sabha demanded action against the culprits
-सहकारिता विभाग पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

-बोले, करोड़ों रुपये का घोटाला हो गया, विभाग को नहीं लगी भनक
-सभा में 2018 में सामने आया था करोड़ों का घोटाला,अब तक पूरी नहीं हुई जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। दी तलाई सहकारी सभा सीमित तलाई के खाताधारकों की संघर्ष समिति की बैठक प्रधान भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने सहकारिता विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि सभा में करोड़ों रुपये का घोटाला हो गया और विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बैठक में कहा कि दी तलाई सहकारी सभा में करीब चार हजार खाताधारकों की जमा पूंजी फंसी हुई है। यह सभा कभी न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे भारत में शीर्ष सहकारी सभाओं में गिनी जाती थी। सभा के पांच हजार से अधिक शेयर धारकों ने करोड़ों रुपये इसलिए जमा कराए थे क्योंकि सभा बैंकों की तुलना में 2-3 प्रतिशत अधिक ब्याज देती थी। पदाधिकारियों ने बताया कि सभा ने जिस तरह खाताधारकों से बड़ी मात्रा में पैसा जमा करवाया, उसी तरह बिना सोचे-समझे ऋण भी बांट दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 2018 में करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आ गया। आज स्थिति यह है कि खाताधारकों को अपनी ही जमा पूंजी पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। संघर्ष समिति ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में संघर्ष समिति के सचिव जसवंत सिंह बनियाल, वरिष्ठ उपप्रधान अश्विनी शर्मा, उप प्रधान हरि दत्त कौशल, कोषाध्यक्ष शक्ति चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार आनंद सिंह, अशोक कुमार शर्मा, भाग सिंह और प्रीतम सिंह पटियाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो खाताधारक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed