फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   said Front

नई पेंशन नीति से कर्मचारियों को मुक्ति दिलाए सरकार : मोर्चा

Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
said Front
बरठीं (बिलासपुर)। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार से नई पेंशन नीति से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की स्थिति को ध्यान में रख कर पुरानी पेंशन बहाल करे। न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को 525 रुपये से लेकर 1675 रुपये के लगभग मासिक पेंशन मिल रही है। इस महंगाई के दौर में इतनी कम राशि से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने बुढ़ापे को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र स्वदेशी ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम और पुरानी पेंशन स्कीम में दिन-रात का फर्क है। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिंद्र स्वदेशी ने कहा कि भारत सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम पुरानी पेंशन स्कीम के स्थान पर लागू की है। इसमें कर्मचारियों को निजी सुविधाओं की पूर्ति के लिए बैंकों से कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में यह निश्चित था कि रिटायर होने पर कर्मचारी को अंतिम वेतनमान का 50 फीसदी राशि पुरानी पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। मगर न्यू पेंशन स्कीम में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान कश्मीर सिंह, उपप्रधान प्रधान महेंद्र सिंह, महासचिव कमल देव, सहसचिव रवि कुमार, प्रेस सचिव प्रवीण कुमार, सलाहकार सुनील कुमार, संगठन संयोजक प्रवीण कुमार, प्रवक्ता महेंद्र कुमार, सदस्य रणवीर कुमार, पंजाब सिंह, साहिल कुमार, सुमन कुमार, नरेंद्र कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed