{"_id":"6a441430b4ad7083bc060db5","slug":"rural-women-have-acquired-skills-they-will-become-self-reliant-by-making-papads-and-pickles-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162767-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्रामीण महिलाओं ने सीखा हुनर, पापड़-अचार बनाकर बनेंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्रामीण महिलाओं ने सीखा हुनर, पापड़-अचार बनाकर बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
दयोली पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित महिलाएं व अन्य। स्रोत: यूको आर
दयोली पंचायत में 25 महिलाओं आरसेटी ने दिया निशुल्क प्रशिक्षण
समापन अवसर पर वितरित किए प्रमाणपत्र
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से दयोली पंचायत में आयोजित पापड़ एवं अचार निर्माण का 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों से जुड़ी 25 महिलाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा और अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्र शेखर यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित है। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिसमें ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग एवं खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक तथा मोटर ड्राइविंग जैसे कोर्स शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजनाओं तथा स्वरोजगार के लिए उपलब्ध मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और स्टैंड अप इंडिया जैसी ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी। संस्थान में जल्द ही ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के फेसबुक पेज, कार्यालय में संपर्क या मोबाइल नंबर 8988818600 पर कॉल कर पंजीकरण कर सकते हैं।