{"_id":"6076e4d48ebc3ee64e6fca29","slug":"rukmani-pool-will-be-developed-from-the-point-of-view-of-tourism-bilaspur-news-sml367405364","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा रुकमणी कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा रुकमणी कुंड
विज्ञापन
रुक्मणी कुंड का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करते विधायक जीत राम कटवाल।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। रुकमणी कुंड पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। इसके लिए पांच विभाग पर्वत धारा योजना के अंतर्गत 3.68 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। बुधवार को सलासी, जांगला, गेहड़वीं, बडोल देवी जी और बैहना जट्टा पेयजल योजनाओं के स्रोत रुकमणी कुंड का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक जीत राम कटवाल ने किया।
उन्होंने बताया कि पर्वत धारा योजना के अंतर्गत रुकमणी कुंड पर जलशक्ति विभाग 1.44 करोड़, पर्यटन विभाग 1.10 करोड़, उद्यान विभाग 70.16 लाख, ग्रामीण विकास विभाग 33.50 लाख, वन विभाग 10.58 लाख रुपये खर्च करेंगे। इस परियोजना से पर्यटकों के साथ 7 पंचायतों के 35 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना में रुकमणी कुंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूकमणी कुंड से लोगों की आस्था जुड़ी हैं और श्रद्धा और आस्था रखने वाले हजारों की संख्या में लोग यहां इस कुंड के दर्शनार्थ स्नान के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। ताकि श्रद्धा और आस्था के प्रतीक इस स्थान पर आने वाले पर्यटकों को सभी सुविधा प्रदान की जा सके।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ रुपये से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में खर्च किए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक परिवार को समुचित पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहड़वीं क्षेत्र की 10 पंचायतों को पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए 19 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल कारवीं नामक स्थान से गोविंद सागर झील से प्रतिदिन 20 लाख लीटर पेयजल उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए नई राहें नई मंजिलें योजना आरंभ की है। विधायक ने ग्राम पंचायत हीरापुर के वार्ड 2 और कसेह में लोगों की समस्याएं सुनीं।