फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rs 300 crore spent in Jhanduta Vis area in six years: Katwal

छह साल में झंडूता विस क्षेत्र में खर्च हुआ 300 करोड़ : कटवाल

Mon, 01 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rs 300 crore spent in Jhanduta Vis area in six years: Katwal
-विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प पदयात्रा बेहद खास है। यह एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास का संकल्प है। उनके इस संकल्प को पूरा करने में झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जनता भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विकसित भारत संकल्प पद यात्रा के तहत सोमवार को कोटधार क्षेत्र की डूडियां पंचायत के तहत ढोलग, झुंझणू, डूडियां बूथ में कार्यकर्ताओं के घर पर उन्हें संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा है। इसी की बदौलत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। पिछले 6 वर्ष में लगभग 300 करोड़ रुपये इस विधानसभा क्षेत्र के विकास पर खर्च हुए हैं। बिजली-पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में 8 सड़कों के लिए 82 करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाया गया है। इनमें से 4 सड़कें पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र की हैं। गोबिंद सागर पर बागछाल पुल बनकर तैयार हो चुका है। यह पुल हिमाचल का प्रवेश द्वार कहलाएगा। इससे कोटधार क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि अन्य वर्गों समेत मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने के साथ ही सुकन्या समृद्धि, जनधन, उज्ज्वला, मातृ वंदन तथा लखपति दीदी जैसी कई कारगर योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। इसके विपरीत कांग्रेस महिलाओं समेत हर वर्ग को केवल वोट बैंक समझती है। चुनाव के समय झूठे वादों और गारंटियाें से लोगों को ठगना उसकी आदत है। अपनी इसी आदत की वजह से वह अस्तित्व बचाने के संकट से जूझ रही है। आलम यह है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed