फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road in bad condition

Bilaspur News: बरठीं से बिझड़ सड़क की हालत दयनीय, चालक परेशान

Sat, 23 Sep 2023 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
road in bad condition
बिलासपुर के टिहरी गांव के पास बरठीं से बिझड सडक की खस्ताहाल। संवाद
बरठीं(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की बरठीं से बिझड़ सडक़ की हालत दयनीय हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह इतने गड्ढे पड़ चुके हैं कि चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर अंदरोली में एक बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो चुकी है। हादसे के समय बाइक सवार गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहा था। इसी तरह से कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस सड़क का निर्माण 1965 के बाद हुआ था। 1995 के बाद सोहढ पुल के निर्माण के बाद इस सड़क पर यातायात काफी बढ़ गया। यह सड़क 15 टन से अधिक वजनी वाहनों के आवागमन के लिए नहीं बनाई गई है। बावजूद इस पर 30 से 40 टन तक की वजनी गाड़ियां और टिपर चलाए जा रहे हैं। दो साल पहले इस सड़क को 20 दिनों के लिए बंद करके सीमेंट से पक्का करने का काम किया गया था, लेकिन यह सीमेंट भी पूरी तरह से उखड़ चुका है। क्षेत्रवासियों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर, पंचायत छत के उपप्रधान काकू, पंचायत कोटलू प्रधान के पूर्व उपप्रधान नागेंद्र सिंह, सेवानिवृत मेडिकल ऑफिसर प्रेम लाल, शिव शक्ति मंदिर कोटलु ब्राह्मणा के प्रधान मनोहर लाल महाजन, व्यवसायी सतीश कुमार सहित अन्यों ने विभाग से इस सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस बारे में सहायक अभियंता बरठीं सूरजीत बैंस ने बताया कि बड़ी गाडियों की वजह से यह सड़क काफी खराब हो चुकी है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed