{"_id":"57910f004f1c1bd827c4bf5a","slug":"road-double-lane-from-kandrore-to-bharmpukhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर-ब्रह्मपुखर मार्ग बनेगा डबल लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर-ब्रह्मपुखर मार्ग बनेगा डबल लेन
गोपाल शर्मा/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)।
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-103 हमीरपुर-ब्रह्मपुखर के अधीन आने वाले कंदरौर से ब्रह्मपुखर मार्ग का जल्द विस्तारीकरण होगा। इसके लिए विभाग ने भूमि अधिग्रहण का कार्य जोरों से शुरू कर दिया है। भूमि अधिग्रहण के बाद अधिसूचना जारी होगी और भूमि मालिकों को जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। विभाग ने इसी वित्त वर्ष में इस राजमार्ग की भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एचएल शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में कंदरौर से हमीरपुर तक टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और करीब 25 किलोमीटर शेष कंदरौर-ब्रह्मपुखर राजमार्ग का भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। इसमें सड़क को डबल लेन किया जाएगा और जुखाला के पास किरड़ खड्ड पर बने दो पुल भी दोबारा बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसकी चौड़ाई 22 से 25 मीटर होगी और वाहन चालकों को तंग मोड़ों और संकरी सड़क से निजात मिलेगी। विभाग ने अभी तक ब्रह्मपुखर से घागस तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रस्तावित शिमला-धर्मशाला फोरलेन का इस कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि फोरलेन का कार्य एनएचआई करेगा। इससे डबल लेन कार्य प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
इसी वर्ष पूरा होगा भूमि अधिग्रहण कार्य
विभाग ने इसी वित्त वर्ष में ब्रह्मपुखर-कदंरौर डबल लाइन की भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कंदरौर तक भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद इसकी एकत्रित अधिसूचना जारी होगी।
गौरतलब है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों सहित हजारों की संख्या में पर्यटक इस मार्ग से शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू के लिए जाते हैं। सिंगल सड़क होने के कारण यहां वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। मगर अब डबल लेन होने से जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एचएल शर्मा ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का कार्य चला हुआ, जिसे इस वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही बजट को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी।