फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road closed for repair in bilaspur

दो सड़कों पर 4 से 15 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
road closed for repair in bilaspur
झंडूता (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के तहत दो सड़कों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त सहायक अभियंता सीताराम ठाकुर ने बताया कि भल्लू बिलौर पिपलुघाट सड़क पर बलघाड़ स्कूल से पिपलुघाट पुल तक 35 लाख रुपये से टारिंग और दस लाख से बलघाड़ से पराहू और धराड़ पिपलुघाट पुल तक टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा करीब 6 किलोमीटर गेहड़वीं से बैहना जट्टा सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने दोनों सड़कों को चार से 15 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि गेहड़वीं से बैहना जट्टा सड़क पर चलने वाले वाहन चालक बरसंड़ से औहर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। आपातकालीन स्थिति में इन सड़कों पर वाहनों की व्यवस्था सामान्य रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed