{"_id":"60edd29f8ebc3eec6f3206ec","slug":"road-closed-due-to-sliding-bilaspur-news-sml376801414","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क सड़कों पर गिरे ल्हासे, पेयजल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क सड़कों पर गिरे ल्हासे, पेयजल आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/झंडूता (बिलासपुर)। जिले में पिछले दो दिन में भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सदर, झंडूता, नयनादेवी जी और घुमारवीं में बारिश के कारण सड़कों पर ल्हासे गिरने से नुकसान हुआ है।
सोमवार रात को हुई बारिश के बाद झंडूता-भड़ोली कलां सड़क पर कुछ स्थानों पर मलबा गिरा है। मांडवा पुल की पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया। झंडूता विस क्षेत्र की सीर खड्ड पर आधारित पेयजल योजनाएं बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। सीर खड्ड में गाद और मटमैला पानी आने के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। सीर खड्ड का पानी साफ होने पर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। झंडूता विस क्षेत्र की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
एसई लोनिवि बिलासपुर आरके वर्मा ने बताया कि जिले में तेज बारिश से अभी तक विभाग को 2 करोड़ 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात से निपटने के लिए विभाग ने जगह-जगह जेसीबी तैयार रखी हैं। जहां भी सड़कें बंद होती हैं उन्हें तुरंत बहाल कर दिया जाता है। सबसे ज्यादा नुकसान घुमारवीं विस क्षेत्र में हुआ है। वहीं बारिश मक्की की फसल के लिए बहुत उपयोगी मानी जा रही है। बारिश से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेली ने बताया कि सड़क से मलबा हटा दिया गया है। वहीं जल शक्ति विभाग मंडल झंडूता के मंडलीय अभियंता डीआर चौहान ने बताया कि बारिश के कारण सीर खड्ड में गाद और मटमैला पानी आने से पानी की समस्या पैदा हुई है। पानी साफ होने पर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।