{"_id":"5e3af5fe8ebc3ee5bb2d941e","slug":"road-bilaspur-news-sml323376113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट और श्री नयना देवी में लगेगी यलो लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट और श्री नयना देवी में लगेगी यलो लाइन
विज्ञापन
स्वारघाट में यलो लाइन लगाते हुए लोनिवि के अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट प्रशासन ने स्वारघाट और नयना देवी जी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम स्वारघाट के दिशा-निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग ने स्वारघाट से कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने स्वारघाट के अप्पर बाजार में एनएच पर दोनों और पीली पट्टियां लगानी शुरू कर दी हैं। इसके बाद पीली पट्टी के अंदर ही सभी वाहन खड़े करने होंगे अन्यथा पीली पट्टी के बाहर खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा।
बता दें कि स्वारघाट के अप्पर और लोअर बाजार तथा नयना देवी बस अड्डे पर वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब व मनमाने ढंग से वाहन पार्क कर दिए जाते थे जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी तो वहीं बाजार व सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। बदहाल व्यवस्था से बेशक स्वारघाट और नयना देवी के शहरवासी परेशान हैं लेकिन लाचार ट्रैफिक पुलिस के पास भी उनकी परेशानी का कोई समाधान नहीं था।
इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन के इस कदम से यात्रियों व राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। स्वारघाट के साथ ही नयना देवी में भी इस व्यवस्था को लागू करने का उपमंडल प्रशासन ने निर्णय लिया है जिससे सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए स्वारघाट और नयना देवी में सड़क के दोनों ओर पीली पट्टी लगाने का निर्णय लिया गया है जिसपर लोक निर्माण विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है।