फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   revenu state minister gangwar told

अधिकारी शासन की हर योजनाओं का लाभ हर पात्रों को पहुंचाएं ़गंगवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
revenu state minister gangwar told
बिलासपुर (रामपुर)। प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को तहसील का निरीक्षण किया और हर अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करने और शासन की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा निस्तारण करने के आदेश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

राजस्व राज्यमंत्री मंगलवार कि सुबह साढ़े दस बजे तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर के सभी विभागों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बेहतर सफाई पाने पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने अभिलेखों का रख रखाव की भी प्रशंसा की और बाढ़ संबंधी राहत कार्य के बाबत एसडीएम से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि उनके यहां बाढ़ प्रभावित 22 गांव है और 30 गांवों में अतिवृष्टि हुई है, जिसमें करीब तीन हजार किसानों को आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट उन्होंने शासन को भेजी थी। शासन ने जिला मुख्यालय पर किसानों की आर्थिक सहायता के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का धन भेज दिया है। शीघ्र ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

रिक्त पदों के बाबत एसडीएम ने बताया कि उनके यहां कानूनगो के छह पद स्वीकृत हैं, जिसमें चार कानूनगो ही उपलब्ध हैं। लेखपाल भी 65 में 50 उपलब्ध हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना व सचिव विनोद शर्मा ने उन्हें लेखपालों की समस्याओं के बाबत अवगत कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि वह उक्त संदर्भ में शासन स्तर से उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके बाद राज्यमंत्री ने तहसील सभागार में अधिवक्ताओं राजस्व कर्मियों तथा जनता के बीच संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश उपजिलाधकारी को दिए। उन्होंने कहा कि इस तहसील में शिकायतें न के समान हैं और कार्य भी बेहतर है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी को पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी संवेदनशील बनकर जनता का दुख दर्द समझें और जांच के नाम पर उनके कार्य को लंबित न करें। इसके बाद उन्होंने तहसील में अधिवक्ताओं के चेंबरों का भी निरीक्षण किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान, लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी नब्बू अली अंसारी, हरीश चंद गुप्ता, गिरीश चंद गुप्ता, विनय गुप्ता, हर्षित राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed