{"_id":"6228ef211a3e1109795623ba","slug":"return-from-ukrain-bilaspur-news-sml4020690155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर रही थीं मिसाइलें, 22 किलोमीटर का किया पैदल सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर रही थीं मिसाइलें, 22 किलोमीटर का किया पैदल सफर
विज्ञापन
घुमारवीं के आर्यन का घर पंहुचने पर मुंह मीठा करवाते माता-पिता।
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। यूक्रेन में फंसे घुमारवीं के आर्यन शर्मा मंगलवार रात को घर लौट आए। सुरक्षित लौटने पर माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे। बुधवार को आर्यन से मिलने के लिए घर पर शुभचिंतक भी पहुंचे। आर्यन यूक्रेन के नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी खारकीव में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। युद्ध के कारण घर लौटना पड़ा।
आर्यन ने बताया कि युद्ध के बीच अन्य विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के बैसमेंट में छिपकर रहा। एक दिन खारकीव छोड़ने का आदेश हुआ। दस किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन न मिलने से फिर से 12 किलोमीटर पैदल चलकर पेशोचिन पहुंचे। पेशोचिन जाते समय कई बार कुछ दूरी पर मिसाइलें गिरीं। इससे डर का माहौल पैदा हो गया था। हिम्मत करके बताए हुए स्थान तक पहुंच गए। दो दिन तक वहां पानी पीकर ही काटे। इसके बाद भारत सरकार की मदद से बस में रोमानिया लाया गया। सोमवार को रोमानिया से दिल्ली लाया गया।
कहा कि देश के तिरंगे पर गर्व है। रोमानिया पहुंचने तक तिरंगा झंडा हाथ में रखने की हिदायत दी गई थी। तिरंगे को देखकर यूक्रेन आर्मी जाने देती और सहायता भी करती। सकुशल घर पहुंचने पर आर्यन के माता-पिता ने भारत सरकार का आभार प्रकट किया है। एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने आर्यन के सकुशल घर पहुंचने पर खुशी जाहिर की। बताया कि उपमंडल घुमारवीं से यूक्रेन में पढ़ने गए सभी छात्र सकुशल घर वापस पहुंच चुके हैं।