Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Restoration work of Barda Ghat-Salao road will start soon.

Bilaspur News: बाड़ा दा घाट–सलाओ सड़क का जल्द होगा रेस्टोरेशन कार्य

Fri, 14 Nov 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Restoration work of Barda Ghat-Salao road will start soon.
विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही किया जाएगा काम शुरू
विज्ञापन

सुरक्षित और सुचारू सड़क से दस हज़ार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बाड़ा दा घाट–सलाओ सड़क जल्द ही फिर से सुरक्षित और सुचारू बनेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत कर दिया है।

उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि रेस्टोरेशन कार्य पूरा होने से बाड़ा दा घाट, सलाओ, जाहू समेत पूरे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। इससे 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी। कहा कि सड़क सुविधा सुधरने से स्थानीय व्यवसाय, कृषि-बागवानी, स्वास्थ्य सेवाओं और विद्यार्थियों की आवाजाही में भी गति आएगी। सड़क की समय पर मरम्मत से दुर्घटनाओं का खतरा घटेगा, यात्रा सुरक्षित होगी और ईंधन व समय की बचत भी होगी। मंत्री ने बताया कि घुमारवीं क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है। ग्रामीण सड़कों का विस्तार, पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करना, बिजली आपूर्ति में सुधार और स्कूलों के आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि इन विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से घुमारवीं भविष्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed