फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   residents to be built for doctors

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों के आवास निर्माण की कवायद फिर शुरू

Thu, 14 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
residents to be built for doctors
अब खंड चिकित्सा अधिकारी के पुराने आवास को गिराकर बनाए जाएंगे क्वार्टर
विज्ञापन

वर्तमान में किराये के कमरे में रह रहे चिकित्सक, बीएमओ के आवास

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के चिकित्सकों के लिए आवास बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। चिकित्सकों के आवास अब खंड चिकित्सा अधिकारी के पुराने आवास को गिराकर बनाए जाएंगे।
अस्पताल परिसर के पास स्थित खंड चिकित्सा अधिकारी का आवास भी जर्जर हो चुका है। उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। उसे अभी गिराना बाकी है। विभाग की मानें तो इस आवास के गिराने के बाद वहां पर लगे पेड़ों को काटने का भी कार्य शुरू किया जाएगा। पेड़ों को काटने की अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद चिकित्सकों और खंड चिकित्सा अधिकारी के लिए वहां आठ क्वार्टर बनाए जाएंगे। दो साल पहले नगर परिषद घुमारवीं के टिकरी वार्ड में चिकित्सकों के आवास के लिए जगह चयनित की थी, लेकिन जमीन संबंधी औपचारिकताएं पूरी ही नहीं हो पाईं, जिस वजह से वहां चिकित्सकों के आवास बनाने की योजना को रद्द करना पड़ा। इसके बाद आवासों का निर्माण अस्पताल परिसर के अंदर ही करवाने का निर्णय लिया गया, लेकिन उस जगह पर निर्माणाधीन आईपीडी भवन की पार्किंग बनाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया, जिस वजह से आवासीय कॉलोनी बनाने की योजना फिर से अधर में लटक गई थी। अब विभाग ने अस्पताल के पास स्थित जर्जर हो चुके खंड चिकित्सा अधिकारी के पुराने आवास को गिराकर वहां चिकित्सकों और बीएमओ के लिए आवास बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में चिकित्सकों और कर्मचारियों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। पहले चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए अस्पताल परिसर में ही आवास थे, लेकिन पुराने और जर्जर होने के बाद उन्हें गिरा दिया गया। उस जगह पर अब आईपीडी भवन बनाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
चिकित्सकों के आवास के लिए अस्पताल के साथ ही जगह चिह्नित की गई है। वहां कुल आठ क्वार्टर बनाए जाएंगे। जर्जर हो चुके बीएमओ आवास को गिराने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। आवास को गिराने के आदेश आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. महेश जसवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed