{"_id":"660555f8fd19952fb60df4ad","slug":"renovation-of-dadhol-ladour-link-road-completed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-115139-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण हुआ पूरा
विज्ञापन
- खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, किनारों पर लगाए गए पौधे
- तीखे मोड़ों की भी चौढ़ाई बढ़ाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण कार्य पूरा हो गया है। सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क के किनारों पर हरियाली के लिए पौधे लगाए गए हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा तीखे मोड़ों की चौढ़ाई बढ़ाई गई है।
13 किलोमीटर लंबी दधोल से लदरौर सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए वर्ल्ड बैंक ने राशि मुहैया कराई है। तीन साल के भीतर इस सड़क का कार्य पूरा हुआ है। कार्य के अंतिम दौर के समय थापर विश्वविद्यालय पटियाला से आए विशेषज्ञों ने सड़क की गुणवत्ता को जांचा। बाकायदा बम्प इंडिगेटर उपकरण से सड़क की मजबूती को जांचा गया। सड़क को बेहद खूबसूरत तरीके से बनाकर दोनों तरफ सफेद पट्टी बनाई गई है। इसके अलावा जगह-जगह जरूरी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पानी निकासी के लिए उपयुक्त नालियां बनाकर लोगों को बेहतर सुविधा दी गई है। इस सड़क के नवीनीकरण के लिए 1500 से अधिक पेड़ काटे गए थे। अब सड़क का कार्य पूरा होने के बाद नए पौधे लगाए गए हैं। उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर लवकेश मनकोटिया ने बताया कि सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क की मजबूती और गुणवत्ता जांच भी की गई है। सड़क का कार्य बेहतर गुणवत्ता युक्त किया गया है।