फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Remembering the martyrdom of Sahibzadas of Guru Gobind Singh, he paid tribute to them.

Bilaspur News: गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद कर किया नमन

Tue, 26 Dec 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrdom of Sahibzadas of Guru Gobind Singh, he paid tribute to them.
जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू करते हैं तो दुनिया हमें अलग नजरिए से देखती है: गर्ग
विज्ञापन

-अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय हुआ है शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के हारकुकार गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद कर नमन किया।

गर्ग ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों की शहादत को याद करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। कहा कि आजादी के अमृत काल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों बेटों की वीरता हर भारतीय को ताकत देती है। ये दिवस उन वीरों के शौर्य की सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि यह दिवस 2022 से ही मनाना शुरू किया गया है। जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू करते हैं तो दुनिया हमें अलग नजरिए से देखती है। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है। देश ने पहली बार 26 दिसंबर 2022 को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि 1705 में गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने महज नौ साल और छह साल की उम्र में सिख धर्म के सम्मान में सर्वोच्च बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed