{"_id":"60dc800d8ebc3eed41717db5","slug":"relief-eight-interstate-bus-routes-started-from-today-bilaspur-news-sml3753211181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : आज से आठ अंतरराज्यीय बस रूट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : आज से आठ अंतरराज्यीय बस रूट शुरू
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना कर्फ्यू के बाद धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। एक तरफ जिले में निगम और निजी बसों के रूट शुरू होने से लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। वहीं, बाहरी राज्यों के वीरवार से बसें शुरू होने से राहत मिली है। जिले में 1 जुलाई से परिवहन निगम के 8 रूटों पर बाहरी राज्यों के लिए बसें चलेंगी।
इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। आरएम बिलासपुर किशोरी लाल यादव ने बताया कि सरकार ने एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें तकरीबन 8 रूट पर बाहरी राज्यों के लिए बिलासपुर डिपो की बसें चलेंगी। इनमें मरोतन-दिल्ली रूट पर बस मरोतन से शाम 3 बजे चलेगी। वहीं, अगली सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी, बिलासपुर-लुधियाना रूट पर बस सुबह 6:40 मिनट चलेगी। वहीं, शाम 3:15 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी, बिलासपुर-चंडीगढ़ रूट बस सुबह 11:40 मिनट पर चलेगी और 3:30 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। जाहू-चंडीगढ़ रूट पर बस सुबह 4:20 पर चलेगी और 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, बिलासपुर-अमृतसर रूट पर बस सुबह 5:40 पर बस अड्डा बिलासपुर से चलेगी और शाम 4:30 पर अमृतसर पहुंचेगी। वहीं, जाहू-बस्सी-चंडीगढ़ रूट पर बस जाहू से सुबह 5:15 मिनट पर चलेगी, 7 बजे बस अड्डा बिलासपुर पहुंचेगी व 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बैजनाथ-परमाणू रूट पर बस सुबह 5:45 पर चलेगी व 12:40 मिनट पर बिलासपुर पहंचेगी। टिहरा-नाहन रूट पर बस सुबह 6:45 मिनट पर चलेगी। इसके बाद बस 10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 7 बजे नाहन पहुंचेगी। इसके अलावा जिले में निगम के लोकल 60 रूट चल रहे हैं। वहीं, आरटीओ बिलासपुर योगराज धीमान ने बताया कि जिले में करीब 80 रूट पर निजी बसें चल रही हैं। लोगों की डिमांड के अनुसार बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।