फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Registration for unorganized sector workers started in Labor Welfare Board

Bilaspur News: श्रम कल्याण बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीकरण शुरू

Thu, 10 Apr 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Registration for unorganized sector workers started in Labor Welfare Board
असंगठित क्षेत्र में साल भर में 90 दिन काम करने वाले श्रमिक करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि में मिलेगी आर्थिक सहायता





संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। श्रम कल्याण बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। भवन निर्माण या अन्य असंगठित क्षेत्र में साल में कम से कम 90 दिन काम करने वाले श्रमिक बोर्ड में अपना पंजीकरण करा कर उनके कल्याण के लिए दी जाने वाले सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

जिला श्रम कल्याण अधिकारी स्वाति शर्मा ने जिले में भवन निर्माण या अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों से आग्रह किया है कि वे लोग श्रम कल्याण कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं। श्रमिकों को काम का प्रमाण पत्र, दो फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, परिवार नकल, बैंक खाते की प्रति आदि कागजात साथ लाने होंगे। इसके लिए उनकी 15 रुपये की फीस लगेगी और तीन साल के लिए 10 रुपये अंशदान जमा होगा। उसका नवीनीकरण हर साल होगा और प्राथी को हर साल 90 या इससे अधिक दिन का काम भवन निर्माण, मनरेगा या अन्य अंसगठित क्षेत्र में करने का प्रमाणपत्र देना होगा। बताया कि जिले में इस समय करीब 48,000 कामगार श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


कल्याण बोर्ड की ओर से उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, शादी के लिए आर्थिक सहायता, मेडिकल बिल, विधवा कामगार को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता, पंजीकृत मजदूर को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, बेटी उपहार योजना आदि सुविधाएं दी जाती हैं। कामगारों को हर साल समय पर बोर्ड की ओर से दी गई पास बुक का नवीनीकरण और पंजीकरण समय पर करवाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कामगारों से बोर्ड की ओर से जारी पास बुक का नवीनीकरण का भी किया। ताकि उन्हें बोर्ड की ओर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed