फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Register by September 30 for the Clean and Green School Rating.

Bilaspur News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के लिए 30 सितंबर तक करें पंजीकरण

Fri, 28 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Register by September 30 for the Clean and Green School Rating.
सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य यू-डाइस प्लस कोड से कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन

जिला स्तर पर स्कूलों का 31 अक्तूबर तक किया जाएगा मूल्यांकन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के लिए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। स्कूलों का पंजीकरण यू-डाइस प्लस कोड के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल अथवा मोबाइल एप पर किया जाएगा।
रेटिंग के दौरान स्कूलों में स्वच्छता, हरियाली, सुरक्षित पेयजल, शौचालय, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसी व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा मिशन लाइफ, पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान, ईको क्लब, चाइल्ड कैबिनेट और जीवन कौशल गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी को भी रेटिंग का हिस्सा बनाया जाएगा। स्कूलों को इन गतिविधियों से संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा। जिला स्तर पर स्कूलों का मूल्यांकन 31 अक्तूबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यालयों को राज्य स्तर की रेटिंग के लिए नामांकित किया जाएगा। नवंबर में चयनित स्कूलों की सूची जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल वातावरण विकसित करना है। इसके लिए सभी स्कूलों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्कूलों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समन्वयक नरबीर चंदेल ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी स्कूल समय पर पंजीकरण करवाकर कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed