{"_id":"699da2c0e607bee93201aadd","slug":"ration-will-be-available-through-aadhaar-based-otp-and-face-authentication-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154672-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन: उपायुक्त
Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक से सशक्त हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली
बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग लाभार्थियों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए अब उचित मूल्य की दुकानों पर आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था से लाभार्थी अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी या चेहरे के प्रमाणीकरण के माध्यम से आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश ने पीडीएस को तकनीक से जोड़कर इसे अधिक पारदर्शी और लाभार्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर यह सुविधा पूरी तरह सक्रिय कर दी गई है। बताया कि बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किया गया है। जो उपभोक्ता स्वयं उचित मूल्य की दुकान तक नहीं पहुंच सकते, वे किसी नामांकित व्यक्ति के माध्यम से या ओटीपी साझा कर भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। इससे पात्र लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और वितरण प्रणाली अधिक मानवीय बनेगी। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के सूत्रों ने बताया कि दुकानों के संचालकों को नई तकनीकी सुविधाओं के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने और वितरण प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या शिकायत होने पर लाभार्थी विभाग के दूरभाष नंबर 01978-222349 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने संबंधित ब्लॉक के विभागीय निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों तक निर्बाध और पारदर्शी खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।