{"_id":"653d08e95e16cc0a630ed065","slug":"rape-of-eight-year-old-girl-accused-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7838-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने की घिनौनी हरकत
- मां शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
शिकायत में एक महिला ने बताया है कि उसकी 8 साल की बेटी है। इनके पड़ोस के घर में जगतार नाम का व्यक्ति घर जमाई बनकर रहता है। 20 अक्तूबर को वह पति और अपने चार वर्षीय बेटे के साथ शादी समारोह में गई थी, जबकि बेटी को घर में मां के पास छोड़ कर गई थी। 21 अक्तूबर को वह वापस आई तो मां ने बताया कि बच्ची रात 11 से 12 के बीच गायब हो गई थी। मिलने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जीजू ने उसके साथ गलत हरकत की। जब जगतार से जब इस घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि गलती हो गई और माफी मांगने लगा। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार लोकलाज के कारण उससे शिकायत देने में देरी हो गई। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।