फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ram's name is the only support to cross the ocean of life: Shastri

राम नाम ही भवसागर से पार लगाने वाला सहारा : शास्त्री

Fri, 24 Apr 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ram's name is the only support to cross the ocean of life: Shastri
गट्टी में  नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा   में भाग लेती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
गट्टी में नौ दिवसीय श्रीराम चरितमानस कथा का आयोजन
विज्ञापन

कथा में भरत मिलाप प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राधे श्याम कथा कमेटी गट्टी की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम चरितमानस कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित राधा रमण शास्त्री ने भरत मिलाप और श्रीराम के वनवास प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि राम नाम ही हम सबकी नैया भवसागर से पार लगाने वाला है, इसलिए युवावस्था से ही भगवान श्री राम के नाम का जाप करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम का कार्य करते रहना चाहिए, जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। शास्त्री ने कहा कि रावण की सेना में काम, क्रोध, लोभ, ईष्र्या और अशांति है जबकि राम की सेना में प्रेम, शांति, संतोष और वैभव है। इसलिए हर व्यक्ति को राम की सेना में रहना चाहिए। जब भरत ननिहाल से लौटे तो सीधे माता कैकेयी और श्रीराम को खोजते हुए महल पहुंचे। वहां उन्हें ज्ञात हुआ कि श्रीराम, सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास पर जा चुके हैं। यह सुन भरत विलाप करने लगे और माता कैकेयी को धिक्कार ते हुए स्वयं को दोषी मानने लगे। राजा दशरथ के निधन के बाद भरत ने अंतिम संस्कार कर श्री राम को वापस लाने का संकल्प लिया और माताओं और प्रजाजनों के साथ चित्रकूट पहुंचे। जहां भरत ने श्रीराम के चरणों में गिरकर अयोध्या लौटने की प्रार्थना की लेकिन श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा निभाने की बात कही। अंत में भरत श्री राम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटे और 14 वर्षों तक उन्हें सिंहासन पर स्थापित कर स्वयं तपस्वी जीवन जीते हुए राजपाट संभाला। महाआरती के साथ प्रसंग संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि कथा का समापन 26 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर समिति प्रधान मुकेश शर्मा, अभिषेक,आदर्श, अनिल, जीवन, नवीन, कुलदीप, नंदकिशोर, श्यामलाल, नितेश, संजीव, अशोक, रामपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed