फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ram devotees took out morning procession in Shahtalai

Bilaspur News: शाहतलाई में राम भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

Mon, 15 Jan 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees took out morning procession in Shahtalai
- श्रीरराम के भजनों से गूंजी बाबा बालकनाथ की तपोस्थली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। राम भक्तों ने शाहतलाई नगर के सातों वार्डों में राम के भजनों, जय श्री राम के जयकारों और राम भजन का गुणगान करते हुए प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी सुबह 6 बजे बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई।


राम भक्तों ने वार्ड दो, वार्ड एक से होते हुए वार्ड तीन से प्रभु राम के जयकारे लगाते हुए वातावरण को राम रस में डुबो दिया। उसके बाद वार्ड तीन से, वार्ड सात सेऊ, वार्ड छह गुरुनाथ झाड़ी मंदिर से, वार्ड नंबर पांच बढयाह, मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर के प्रांगण में भगवान श्री राम जी के भजन और गुणगान के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई। शशि रघुवंशी ने बताया कि राम भक्तों की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम जी के मंदिर उद्घाटन समारोह के अवसर पर शहर-शहर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के चलते ही तलाई में भी प्रभात फेरी का कार्यक्रम हुआ। इसमें राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग किया। इस अवसर पर सुदर्शन सिंह शर्मा, देशराज शर्मा, पवन कौशल, शिवकुमार वात्स्यायन, रजत ठाकुर, नीरज कतना, सुनील कौशल, रिखीराम शर्मा, सचिन सोनी, विशाल शर्मा, अर्पित कौशल, केसी शर्मा, अनुज शर्मा, रजत कुमार, अंकुश सोनी, गौरी महंत, राकेश शर्मा, अंकुश ठाकुर, आंचल ठाकुर, गौरव शर्मा, दिले राम शर्मा, अक्षित कुमार, दिव्यास ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed