फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rakesh Sharma became the president of State Construction Workers Union

Bilaspur News: राकेश शर्मा प्रदेश निर्माण कामगार संघ के बने अध्यक्ष

Sun, 08 Dec 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Sharma became the president of State Construction Workers Union
हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
सरोज लता को महामंत्री की कमान
विज्ञापन

बिलासपुर में आयोजित हुए संघ के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ के चुनाव रविवार को बिलासपुर में रविंद्र सिंह रवि राज्य सचिव ट्रेड यूनियन समन्वय केंद्र सेंट्रल यूनियन की अध्यक्षता में हुए। सर्वसम्मति से कांगड़ा के राकेश शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी से सरोज लता को महामंत्री, मंडी से महेंद्र को उपाध्यक्ष, चंबा से पृथ्वी सिंह सह सचिव, बिलासपुर से देवराज शर्मा को उपाध्यक्ष, विजय कुमार को सह सचिव, सोलन से आकाश को संगठन मंत्री, योगराज को कोषाध्यक्ष और संजीव ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेश और महामंत्री सरोज लता ने कहा कि मनरेगा और अन्य निर्माण कार्य करने वाले कामगारों को श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत किया जाता है। सरकार बनने के बाद दो सालों से काम बंद चल रहा था। पिछले कुछ समय से पंजीकरण कार्य बंद चल रहा था, अब दोबारा से काम शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 48 हजार पंजीकृत हैं जिसमें 15 हजार यूनियन के हैं। प्रदेश में पांच लाख कामगार पंजीकृत हैं। चुनावी बैठक में प्रदेश भर से 160 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed