{"_id":"6584362708452d25810e3cbb","slug":"raised-demand-to-close-chitta-business-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10468-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा कारोबार को बंद करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा कारोबार को बंद करने की मांग उठाई
विज्ञापन
- झंडूता के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चिट्टा नशे के धंधे को बंद करने की मांग उठाई है। इसे लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम झंडूता को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि पुलिस के ढुलमुल रवैया अपनाने के कारण यह धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र ठाकुर, चंद्रशेखर, सत्य देवी, व्यापार मंडल झंडूता के प्रधान प्रशांत शर्मा, उप प्रधान राकेश चंदेल, अजय कुमार, गुरमीत कौर, इंद्र सिंह, विमला देवी ने बताया कि हेलीपैड के पास, जल शक्ति विभाग के टैंक के साथ पुराने भवन, खेल मैदान, बाला पुल, ज्यौरा की तरफ जाने वाली सड़क, पीपलू घाट पुल, धरा के आसपास नशे का कारोबार करने वाले मिलते हैं। उन्होंने एसडीएम और थाना प्रभारी झंडूता से मांग की की इन नशेडिय़ों पर शीघ्र शिकंजा कसा जाए, ताकि आम जनता सुखी से जीवन व्यतीत कर सके। व्यापार मंडल झंडूता के व्यापारियों से आग्रह किया कि नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों पर कड़ी नजर रखें और सूचना पुलिस थाने को दें। दवा विक्रेताओं से भी आग्रह किया है ऐसे व्यक्तियों को अपनी दुकान पर न बैठने दें और न ही उन्हें कोई नशीली वस्तु दें, जिससे वह किसी नशीली चीज का प्रयोग कर सकें।