फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   raid of delhi police in bilaspur

दिल्ली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर युवक को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
raid of delhi police in bilaspur
बिलासपुर (रामपुर)। दिल्ली पुलिस ने नगर के एक मोहल्ले में छापा मार कर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार की रात मोहल्ला बाजार कलां निवासी एक युवक के घर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी युवक को दबोच लिया। इस दौरान युवक के घर में हड़कंप मच गया और परिवार के लोगों ने विरोध भी जताया। मगर पुलिसकर्मी स्वयं को दिल्ली की पुलिस बताकर उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। जानकारों का कहना है कि दिल्ली में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें स्थानीय युवक के नाम की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर युवक को दबोचा है। पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। पुलिस की छापामार कार्रवाई से मोहल्ले में कई घंटे हड़कंप मचा रहा। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed