{"_id":"66d702975fe85d3b1603408a","slug":"quarrel-case-for-bear-price-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-122620-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीयर की बोतल के दाम को लेकर उपभोक्ता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीयर की बोतल के दाम को लेकर उपभोक्ता के साथ मारपीट
विज्ञापन
उपभोक्ता ने दर्ज कराई शिकायत, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना तलाई के तहत बीयर की बोतल के दाम को लेकर उपभोक्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार निवासी गांव कुठेड़ा तहसील झंडूता ने बताया कि अपने दोस्त के साथ बल्हसीणा से मेला देखकर घर आ रहे थे। रात के समय बल्हसीणा के पास शराब के ठेके पर बीयर की बोतल ली। जब मूल्य देखा तो बोतल का मूल्य कम था। इस पर सेल्समैन से ज्यादा मूल्य वसूलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बीयर इसी रेट पर मिलेगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सेल्समैन गाली-गलौज और मारने की धमकियां देने लगा। विरोध करने पर उसने मोबाइल से किसी को कॉल किया ओर कुछ व्यक्तियों को वहां बुलाया। सेल्समैन व गाड़ी में आए दो अन्य व्यक्तियों ने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे वहां से भाग गए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।