फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Provincial conference of Arogya Bharti in the month of April

Bilaspur News: आरोग्य भारती का प्रांतीय सम्मेलन अप्रैल माह में

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Provincial conference of Arogya Bharti in the month of April
घुमारवीं में हुई आरोग्य भारती हिमाचल प्रांत कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले के घुमारवीं में आरोग्य भारती हिमाचल प्रांत कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आरोग्य भारती का प्रांतीय सम्मेलन घुमारवीं में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

सचिव आरोग्य भारती बिलासपुर अभिषेक ठाकुर ने धन्वंतरि वंदना की। प्रांतीय पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर प्रमोद पारिख ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपना संबोधन दिया। प्रांत सचिव डॉक्टर हेमराज शर्मा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे। आगामी प्रांत सम्मेलन अप्रैल में घुमारवीं में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस उपलक्ष्य में एक स्मारिका प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। प्रांत कार्यकारिणी में नए सदस्य जोड़ने, पुनर्गठन पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि इसकी घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉक्टर राकेश पंडित ने आरोग्य भारती के कार्य विस्तार एवं आरोग्य सेवा में प्रतिभागियों के समर्पण भाव को बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में आरोग्य भारती प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल मेहता, प्रांत सचिव डॉक्टर हेमराज शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप कुमार सहित अन्य प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed