फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest to road.

सड़क की खस्ताहालत के विरोध में चक्का जाम

Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
protest to road.

सड़क की खस्ताहालत पर सेव माउंट संस्था के बैनर तले ट्रक ऑपरेटर और ग्रामीण सड़कों पर उतर गए हैं। रविवार को ब्रह्मपुखर के समीप ऑपरेटरों ने प्रशासन और एनएच अथॉरिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया।

विज्ञापन


इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सेव माउंट संस्था ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क की दशा को नहीं सुधारी गई तो 14 फरवरी को ब्रह्मपुखर एनएच पर पूरी तरह से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


सेव माउंट संस्था के अनुसार उन्होंने एडीएम बिलासपुर, एनएच अथॉरिटी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

संस्था का कहना है कि पांच दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। संस्था ने शिकायत में कहा था कि एनएच पर पड़े गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। बारिश के कारण सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। प्रधान पवन ठाकुर ने बताया कि सड़क की दुर्दशा जानलेवा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन सोया हुआ है। पिछले सप्ताह इस सड़क पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी थी।

धूल-मिट्टी की वजह से लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है। न तो प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही नेता और राजनीतिक दल।

संस्था के कानूनी सलाहकार रजनीश शर्मा ने बताया कि कंपनियों द्वारा सड़क को खोदा जा रहा है। विभाग को पैसा देने के बावजूद भी विभाग सड़क का अधिकारी स्वयं निरीक्षण नहीं कर रहे हैं।

लोनिवि मजदूर सिर्फ मिट्टी भर रहे हैं। इसमें अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है। लिहाजा, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उचित जांच की जानी चाहिए।


इस दौरान मनोहर ठाकुर, संजीव शर्मा, शंकर, दया लाल, पवन, अरुण, गोपाल नड्डा, चमन, प्रेम लाल ठाकुर, कालीदास, मनीष, विक्रम, देश राज, गुड्डू, दीप, मनोज, चुनी लाल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा उन्हें और कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed