फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protest of Youth congress in Bilaspur against the state government

प्रदेश सरकार के खिलाफ बिलासपुर में युकां का विरोध-प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Protest of Youth congress in Bilaspur against the state government
बिलासपुर में धरना प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। युवा कांग्रेस की बैठक वीरवार को इंदिरा भवन बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में किस तरह युवा कांग्रेस कार्य करेगी, उसके ऊपर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर जिला के प्रभारी इशान ओहरी व जितेंद्र धीमान मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश महासचिव अंकुश ठाकुर, प्रदेश महासचिव एवं पट्टा पंचायत के प्रधान रवि ठाकुर, प्रदेश महासचिव अब्दुल खालिद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ इंदिरा भवन से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रैली के बाद युवा कांग्रेस ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और लगातार 3 घंटे तक वहां बैठे रहे। जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। आशीष ठाकुर ने कहा कि नड्डा का गृह जिला होने के बावजूद बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल की दुर्दशा हो रखी है। क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी है, लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं करवाया गया। लंबे अंतराल से रेडियोलॉजिस्ट का भी पद खाली पड़ा है। जिस वजह से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला की जनसंख्या 4 लाख से अधिक है और अस्पताल में सिर्फ एक एमडी सेवाएं दे रहा है। आशीष ठाकुर ने एसी टू डीसी के माध्यम से जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि अगर एक माह के भीतर उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस जिलाधीश कार्यालय और सीएमओ कार्यालय का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed