{"_id":"571d04694f1c1b946c8b483f","slug":"protest-against-government-by-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश संरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश संरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गौ वंश के संरक्षण के लिए धरना देते समिति सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 21 पर बागी-बिनौला के समीप प्रगति समाज सेवा समिति के सदस्यों गौवंश के संरक्षण के लिए जमकर हल्ला बोला। समिति के सदस्याओं ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन
इस मौैके पर समिति के सदस्यों ने लावारिस गौवंश के लिए स्थायी समाधान की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को एक वर्ष पहले बेसहारा गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान करने के आदेश जारी किए थे लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने इस बारे कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
इससे यह समस्या और विकराल हो गई है। वर्तमान समय में लावारिस गौवंश के पशुओं की स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में इन लावारिस पशुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने एलान किया कि यदि शीघ्र लावारिस गौवंश की समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला गया तो प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
इसके अलावा प्रगति समाज सेवा ने घागस, कंदरौर, घुमारवीं, भगेड़ और बिलासपुर शहर में लावारिस गौवंश के गलों में विभिन्न प्रकार के स्लोगनों के साथ जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से न्याय प्राप्ति के लिए गुहार लगाई है। इस अवसर पर रजनीश, सोनू, चमन, अजय, लक्की, मंजीत, संजीव आदि सदस्य भी मौजूद रहे।