{"_id":"658189fa5e65bf581403a8c9","slug":"proposal-passed-to-charge-first-aid-training-fee-of-rs-750-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10347-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए देने होंगे अब 750 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए देने होंगे अब 750 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट की रोगी कल्याण समिति की शासकीय बैठक में हुए अहम फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट की रोगी कल्याण समिति की शासकीय बैठक बीएमओ नयना देवी सुरिंदर सिंह बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में चर्चा की गई कि सीएचसी स्वारघाट कांप्लेक्स में साथ के भवनों में रहने वाले लोग अपने वाहनों को पार्क कर देते हैं। इससे अस्पताल स्टाफ के निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस को खड़ा करने और निकालने में भारी दिक्कत होती है। इस पर समिति की बैठक में अनाधिकृत पार्किंग को रोकने के लिए कांप्लेक्स के चारों तरफ चहारदीवारी लगाने, मेन गेट और रेलिंग लगाने का प्रस्ताव पारित किया। रोगियों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर बीडीओ ब्लॉक से अस्पताल तक पक्का रास्ता एवं सड़क बनाने के बारे भी चर्चा की गई। वहीं दबाटा से अस्पताल के लिए आने वाली सड़क की टारिंग और नाली-पुली डालने के बारे में भी चर्चा की गई। अस्पताल में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ब्रॉडबैंड लगाने, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने, अस्पताल में स्थापित मशीनरी, उपकरणों की मरम्मत कराने, रोगियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और फ़िल्टर की रिपेयर, मेडिकल फीस 200, कंडक्टर लाइसेंस और फर्स्ट एड ट्रेनिंग की फीस 750 रुपये लेने के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अतिरिक्त अस्पताल में चल रहे रिक्त पदों, खराब मशीनरी की जगह नई मशीनरी लगाने, ऑक्सीजन प्लांट के सामने की दीवार जो ढह गई है उस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ स्वारघाट विनय शर्मा, खंड स्वास्थ्य शिक्षक राम अवतार ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरदार मान सिंह धीमान, एमओ सीएचसी स्वारघाट डॉ. योगमाया, फार्मासिस्ट अशोक पाठक, व्यापार मंडल स्वारघाट के प्रधान अजय ठाकुर, ग्राम पंचायत कुटैहला के उपप्रधान रोहित ठाकुर, वार्ड सदस्य पवन ठाकुर सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।