फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Proper use of time definitely leads to success: Bamber

समय का सही उपयोग करने से अवश्य मिलती है सफलता : बंबर

Thu, 11 Jan 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Proper use of time definitely leads to success: Bamber
-घागस स्कूल में पूर्व विधायक ने बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समय का सही उपयोग करने से सफलता अवश्य मिलती है। खासकर विद्यार्थी जीवन में की गई मेहनत व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाती है। यह बात पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर ने घागस स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

उन्होंने इस दौरान शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कमल देव शर्मा ने मुख्य अतिथि बंबर ठाकुर को शॉल, पारंपरिक टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों ने वंदेमातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बंबर ने कहा कि स्कूल के पूर्व और वर्तमान में काफी बदलाव है और सभी को ऐसी विचारधारा रखनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को कहा कि गुरुजनों की डांट का बुरा नहीं मानना चाहिए और अपना रास्ता खुद बनाना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरू में रास्ते कठिन लगते हैं, लेकिन समय के साथ हमें सफलता जरूर मिलती है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed