फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Professors and parents should pay special attention to children: Ramlal

प्राध्यापक, अभिभावक बच्चों की ओर दे विशेष ध्यान : रामलाल

Fri, 21 Mar 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Professors and parents should pay special attention to children: Ramlal
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्रा
समारोह में शैक्षिक, खेलों में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

-बिलासपुर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, एकल गान, समूह गान, बिलासपुरी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने शैक्षिक, खेलों और अन्य सहगामी क्रियाओं में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के महत्व और जीवन में इसे अनिवार्य अंग के रूप में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल की तुलना केरल के साथ की जाती थी और एक बार 14 एमबीबीएस डॉक्टर इसी महाविद्यालय से एक साथ निकले थे, लेकिन आज हिमाचल केरल से आठवें और नवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों से आग्रह किया कि वह बच्चों की ओर विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्राचार्य से निवेदन किया कि आप कड़े से कड़े कदम उठाएं और बच्चों को पढ़ाई के समय कॉलेज से बाहर न जाने दें। अभिभावक अपने बच्चों को समय दें और उनका हर तरह से ख्याल रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलासपुर की गौरव गाथा बहुत प्राचीन है। इसे हम सभी को युवा पीढ़ी के सहयोग से संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का महाविद्यालय राजा आनंद चंद के समय का सबसे पुराना महाविद्यालय है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सदर तिलक राज, कार्यक्रम के समन्वयक सह प्राचार्य सीनियर प्रो. प्रेम जीत ठाकुर, पीटीए प्रधान नईम मोहम्मद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को किया सम्मानित
समारोह में उर्वी, सक्षम, कंचन, पारस, सोनाक्षी, अंशुका, खुशी, कोमल, आरुषि, पायल, वंदना, लक्ष्मी, सुकन्या, भारती, दीपाली, सुशील, शिल्पा, मालिनी, अनु, आकांक्षा, अंजलि, नवज्योति, ध्रुव, लता, चंदन, रेशमा, विक्रांत, कृष्णा, प्रिया, दीक्षा, ज्योति, स्नेहा, सुहानी, आंचल, रितिका, मधूबाला, मोनिका, नेहा, सपना, दिनेश, चेतना, पंकज, मधू, अनामिका, मनप्रीत, श्वेता, पलक, सानिया, पूर्णिमा, जागृति, आर्यन नेगी, ऋषभ, सागर, अनिकेत, कार्तिक, मनजीत, अर्जुन, प्रशांत, अर्पिता, रेखा, विशाल, रोहित, पल्लवी, अमन, अक्षय, मोहित, आयुष, हरप्रीत, अर्पित, चेतन, कुनाल, जसवीर, विवेक, आदर्श, कृष, अंशुल, अभिषेक, पीयूष, मेघा, साहिल, विवेक आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्रा

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed