फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   prize for great work

Bilaspur News: बैरी के डॉ. नीरज को डब्ल्यूसीडीएम डीआरआर सम्मान से खुशी की लहर

Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
prize for great work
मनाली में बाढ़ के दौरान किया था बेहतरीन कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नीरज शर्मा को डब्ल्यूसीडीएम डीआरआर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। मनाली में बाढ़ के दौरान किए अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

पुरस्कार समारोह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया, जहां केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। डॉ. नीरज बिलासपुर के बैरी गांव के रहने वाले हैं। नीरज शर्मा को जुलाई 2023 में मनाली बाढ़ के दौरान उनके अनुकरणीय साहस और दृढ़ नेतृत्व के लिए पहचाना गया था। उस समय वह डीजीआरई मनाली के प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात थे। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने बाढ़ में फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालना सुनिश्चित किया था। वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व छात्र हैं। उनको सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed