{"_id":"5839c2334f1c1b242413dfe8","slug":"prize-distribution-function-in-sarswato-vidaya-mandir-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 54 मेधावियों को मिला सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 54 मेधावियों को मिला सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रौड़ा सेक्टर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रौड़ा सेक्टर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष अच्छर सिंह ठाकुर ने की। संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित जिला बिलासपुर एसवीएम स्कूलों के 54 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन्होंने बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट स्थान प्राप्त किया है। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत और गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इसके अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेतराम, धर्म सिंह, मंजू मनहंस, विजय चंदेल, इंद्र डोगरा, रोशन लाल ठाकुर, शिवपाल मनहंस, कुलदीप ठाकुर, दिनेश चंदेल व कमल गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसमें 10वीं कक्षा में प्रदेश भर में प्रथम रही घुमारवीं स्कूल की अक्षिमा और पांचवें स्थान पर रहे रौड़ा सेक्टर के कमलप्रीत को 5100-5100 रुपये की राशि और स्मृति चिन्ह से नवाजा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा दसवीं की अंकिता, दीपाली, सृष्टि पुंडीर, अंशिका, आंचल, सिमरन शर्मा, शिवांश, शौर्य, मनीषा शर्मा, निवेदिता चंदेल, अक्षिता शर्मा, मानसी, शालिनी ठाकुर, पल्लवी, सौरभ, पल्लक ठाकुर, अजय सौरभ, आकांक्षा, अनुराग भारद्वाज, बनीषा, प्रणव ठाकुर, स्पर्श चौहान, आंशिका शर्मा, अर्चना, प्रियंका वर्मा, पूजा ठाकुर, पारुल शर्मा, आदित्य, प्रिया ठाकुर, शौर्य गुप्ता, कनिका शर्मा, अमन शर्मा, आदित्य शर्मा, अक्षित टंडन, दीपिका शर्मा, शगुन, चेतन जम्वाल, सिमरन, पार्थ, मौलिक, कनक, अभिलाषा, अंकित ठाकुर, अंजलि शर्मा, वंदना कुमारी और रश्मि शर्मा सहित अन्य दो छात्रों को सम्मानित किया गया। जबकि 12वीं कक्षा के अखिल धर्माणी, सारिका शर्मा, प्रद्युमन सिंह ठाकुर और अमित शर्मा को पुरस्कृत किया गया।