{"_id":"65d8a11cbab802ff7e069192","slug":"private-bus-seized-in-bharari-for-disobeying-rules-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113561-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नियमों की अवहेलना करने पर भराड़ी में निजी बस की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नियमों की अवहेलना करने पर भराड़ी में निजी बस की जब्त
विज्ञापन
- जिले में परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को नियमों की अवहेलना करने पर एक बस को भराड़ी क्षेत्र में जब्त किया गया। जिले में परिवहन विभाग की ओर से नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
बस संचालकों की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर परिवहन विभाग बिलासपुर की ओर यह कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को लदरौर, देहरा, कोट, बम्म और भराड़ी इत्यादि क्षेत्र में बसों और अन्य वाहनों के औचक निरीक्षण के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल सड़क पर निकले। इस दौरान करीब 50 पैसेंजर वाहनों के कागज भी चेक किए। कार्रवाई के दौरान लदरौर देहरा कोट एरिया में चलने वाली एक बस को बिना परमिट, बिना पासिंग और बिना टैक्स के जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में काफी समय से लगातार बसों व निजी गाड़ियों को बिना जरूरी कागजात और इंश्योरेंस के चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद परिवहन अधिकारी ने वाहनों की जांच शुरू की गई है। आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कई वाहनों की जांच की। इसमें निजी बसें और बड़े वाहन शामिल रहे। अनियमितताएं पाए जाने पर वाहनों के चालान काटे हैं, जबकि एक निजी बस को भराड़ी क्षेत्र में जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से की जा रही इस कार्रवाई के दौरान उन्होंने आठ यात्री वाहन इंपाउंड किए हैं। इनमें से छह वाहनों से 7.72 लाख का जुर्माना और टैक्स लेकर उन्हें बाद में छोड़ दिया गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।