फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for the New Year fair begin at Shri Naina Devi Temple

Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियां शुरू

Wed, 24 Dec 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the New Year fair begin at Shri Naina Devi Temple
उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधाओं पर किया मंथन
9 सेक्टरों में बंटेगा मेला क्षेत्र, सीसीटीवी से होगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी मंदिर में होने वाले नववर्ष मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि मेले के सुचारू संचालन हेतु एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी, तहसीलदार श्री नयना देवी जी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीपीओ श्री नयना देवी जी को पुलिस मेला अधिकारी और थाना प्रभारी कोट को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नामित किया गया है। बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से 5 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत यातायात योजना तैयार की गई है। केवल चिह्नित स्थानों पर ही वाहन पार्किंग की अनुमति होगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। आपात स्थितियों से निपटने के लिए 3 स्थायी एवं 2 अस्थायी स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को माता श्री नयना देवी जी के सुगम एवं शीघ्र दर्शन उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि दर्शन में कम समय लगे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता एवं व्यापारियों से नववर्ष मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सुचारू रूप से माता के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed