फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparation to deal with Corona checked in Jhanduta and Talai

Bilaspur News: कोरोना मरीजों के लिए झंडूता और तलाई सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित

Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with Corona checked in Jhanduta and Talai
बिलासपुर। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए झंडूता और तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन युक्त पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन केंद्रों में कोविड से निपटने की तैयारी को देखा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा की अगवाई में चार सदस्यीय टीम ने प्रशासन के निर्देश पर झंडूता और तलाई सामुदायिक केंद्रों का स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य टीम ने बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों समेत सभी आवश्यक सामान और उपकरण की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान यह भी निरीक्षण किया कि अस्पताल में लगे उपकरण ठीक प्रकार से काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने वहां मौजूद पैरामेडिकल स्टॉफ को हमेशा अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त पाई गई हैं। इन दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना के मामले बढ़ने पर कोरोना के मरीजों के लिए पांच-पांच बेड ऑक्सीजन के साथ आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed