फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   preparation for navrataras in naina devi

नयनादेवी मंदिर में 19 माह बाद श्रद्धालु हवन कुंड में डाल सकेंगे प्रसाद की आहुतियां

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
preparation for navrataras in naina devi
श्री नयनादेवी मंदिर के सजावट कार्य में जुटी हरियाणा के करनाल की समाजसेवी संस्था। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयनादेवी जी में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। लगभग 19 महीने बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हवन कुंड में आहुतियां डालने की अनुमति प्रदान की है। जबकि बैठकर हवन करने पर मनाही होगी। श्रद्धालुओं को आरटी पीसीआर या वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण दिखाना होगा।
विज्ञापन

नवरात्रों के दौरान पूरे नयनादेवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। 6 सेक्टर अधिकारी सेवाएं देंगे। डीएसपी नयना देवी पूर्णचंद्र को पुलिस मेला अधिकारी और एसडीएम नयनादेवी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय के अनुसार श्रद्धालु मंदिर में स्थित हवन कुंड में बैठकर हवन तो नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रसाद की आहुतियां डाल सकेंगे। सरकार की एसओपी कि अनुपालना करते हुए मौली बांधने पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आरटी पीसीआर व वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण दिखाना होगा। तभी उन्हें मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा। इसके अलावा मुंडन करने पर प्रतिबंध रहेगा। नयनादेवी मंदिर परिसर में लंगर लगाने और प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंदिर अधिकारी विजय गौतम के अनुसार नवरात्रों के दौरान लगभग 150 अस्थायी कर्मचारी रखे जाएंगे। पुजारी अंकुर शर्मा ने बताया कि माताजी के दरबार में हर वर्ष श्रद्धालुओं की ओर से नवरात्र में सजावट का कार्य किया जाता है। इस बार हरियाणा के करनाल की समाजसेवी संस्था मंदिर को सजा रही है। इसमें अभी दो-तीन दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed