{"_id":"68b438fef1668c543c0ad815","slug":"pomegranate-crop-is-flourishing-in-tehri-cluster-60-metric-tons-will-be-produced-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-143444-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टिहरी क्लस्टर में लहलहा रही अनार की फसल, 60 मीट्रिक टन होगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टिहरी क्लस्टर में लहलहा रही अनार की फसल, 60 मीट्रिक टन होगी पैदावार
Sun, 31 Aug 2025 05:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के टिहरी में अनार के बागीचे को दिखाते बागवान प्रेम लाल नड्डा। संवाद
बागवानों को इस बार चार लाख रुपये तक आमदनी की उम्मीद
100 बीघा भूमि पर लगाए गए हैं 8900 भगवा प्रजाति के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरठीं के टिहरी क्लस्टर में अनार की फसल लहलहा रही है। एचपी शिवा परियोजना के तहत लगभग 100 बीघा में स्थापित इस बगीचे में अनार की फसल पककर तैयार हो चुकी है। लाभार्थी किसान अब इसे बाजार भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।
साल 2021 में फ्रंट लाइन डेमोस्ट्रेशन के तौर पर टीहरी-एक और टीहरी-दो में लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में अनार के पौधों का रोपण किया गया, जिसे साल 2022 में बढ़ाकर 8 हेक्टेयर (लगभग 100 बीघा) भूमि में 44 बागवानों को जोड़ते हुए क्लस्टर के तौर पर विकसित किया गया है। इस क्लस्टर में भगवा प्रजाति के लगभग 8900 अनार के पौधे रोपित किए गए। भगवा प्रजाति का यह अनार लगभग बिना बीज का होता है, जिसे बच्चे और बुजुर्ग भी आसानी से खा सकते हैं। इसके छिलके पतले होते हैं और इसमें रस की मात्रा अधिक होती है। यह अनार स्वाद में भी अत्यंत उत्तम है। इस साल 60 मीट्रिक टन अनार उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। क्लस्टर में जुड़े किसानों की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के लिए दि बरठीं कन्वर्जिंग हॉर्टिकल्चर प्रोडक्शन मार्केटिंग एसोसिएशन (सीएचपीएमए) सहकारी समिति लिमिटेड का भी गठन किया गया है।
समिति के प्रधान प्रेम लाल नड्डा ने बताया कि कुछ किसानों ने गत वर्ष अनार बेचकर लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आमदनी अर्जित कर ली है। इस साल कुछ किसान लगभग तीन से चार लाख रुपये तक की आमदनी अर्जित कर सकते हैं। शिवा परियोजना के अंतर्गत स्थापित इस अनार क्लस्टर में बागवानी एवं जल शक्ति विभाग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं, जिनमें भूमि का विकास, बेड और पिट तैयार करना, सोलर बाड़बंदी, ड्रिप सिंचाई सुविधा और उठाऊ सिंचाई परियोजना के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग की ओर से सिंचाई सुविधा के लगभग 2 लाख लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक भी निर्मित किया गया है। बागवानी विभाग ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए फैसिलिटेटर, क्लस्टर इंचार्ज और फील्ड ऑपरेटर भी तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
इस साल 4 लाख रुपये आमदनी की उम्मीद : सोम देव
लाभार्थी किसान सोम देव शर्मा का कहना है कि गत साल लगभग डेढ़ लाख रुपये अनार से आमदनी हुई है। इस साल 4 लाख रुपये आमदनी की उम्मीद है। क्लस्टर में उनके लगभग 125 अनार के पौधे हैं, जिनसे औसतन प्रति पौधा 25 से 30 किलोग्राम अनार उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अनार की फसल के साथ गेंदे का फूल भी लगाया है, जिससे लगभग 25 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है।
कोट
हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के माध्यम से बिलासपुर में कुल 37 क्लस्टर स्थापित किए हैं। इन क्लस्टरों के अंतर्गत नींबू प्रजाति, अमरूद और अनार की खेती को बढ़ावा दिया गया है और लगभग 134 हेक्टेयर भूमि को कवर किया गया है। बागवानी विभाग किसानों को मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है ताकि फसल के बेहतर दाम मिल सकें । -डॉ. जगदीश चंद वर्मा,उप निदेशक बागवानी
कोट
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों और बागवानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके। शिवा परियोजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और संबंधित विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों से आह्वान है कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।