{"_id":"610591118ebc3eb9f81caa60","slug":"political-news-bilaspur-news-sml378841442","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में बगावत के सुर, चुनाव में ताल ठोकने की कर रहे तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में बगावत के सुर, चुनाव में ताल ठोकने की कर रहे तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र झंडूता में अनदेखी के चलते आगामी चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ ही उन्होंने अपनी गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
शनिवार को कोटधार की डूडियां पंचायत के गांव डूडियां में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रिखी राम कौंडल के पुत्र राजकुमार कौंडल ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में हो रही उनकी अनदेखी पर नाराजगी जताई। स्थानीय विधायक पर परोक्ष रूप से जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए ईमानदारी से काम कर रहे पुराने कार्यकर्ता 4 साल से उपेक्षा के शिकार हैं। वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर मंडल कार्यकारिणी में जगह देकर उनका मान-सम्मान करना तो दूर उन्हें पार्टी की बैठकों में भी नहीं बुलाया जाता है।
राजकुमार ने बैठक में भाजपा कार्यकर्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों और योजनाओं को लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल और गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र सरकार से विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है। जरूरत केवल इस बात की है कि सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।