फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   policemen son comitted sucide

पुलिस कर्मी के बेटे ने पंखे से लगा लिया फंदा

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
policemen son comitted sucide
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पट्टा में शनिवार रात पुलिस कर्मचारी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ठेकेदारी का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पट्टा के गांव पट्टा में शनिवार रात युवक खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। परिवार के सदस्य भी सोने के लिए चले गए। युवक की मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उठी तो बेटे के कमरे की लाइट जली हुई थी। बेटे को देखने के लिए कमरे के पास गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अमित शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। युवक की पहचान प्रशांत कुमार (25) पुत्र प्रदीप कुमार गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। युवक ठेकेदारी का काम करता था। पिता पुलिस बटालियन बस्सी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि पट्टा गांव में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया हैै। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed