{"_id":"575ef0e84f1c1bc44d11b8c8","slug":"police-recriutment-interview-from-21-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून से पुलिस भर्ती के लिए साक्षात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून से पुलिस भर्ती के लिए साक्षात्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 जून से शुरू होने जा रही है। साक्षात्कार बिलासपुर पुलिस लाइन में आयोजित होंगे। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
इंटरव्यू के बाद ही मैरिट के आधार पर कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला में पुलिस आरक्षी पद के लिए 84 जवानों की भर्ती होनी है। इसके लिए जिला में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। एसपी राहुल नाथ नेबताया कि लिखित परीक्षा के नंबरों को आधार बना कर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर एक पद के लिए तीन जवानों को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए युवाओं को कॉल लैटर भेजे जा रहे हैं। साक्षात्कार बिलासपुर पुलिस लाइन में होंगे। लिखित परीक्षा के लिए 3200 के करीब उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
स्पोर्ट्स कैटेगिरी से नहीं कोई उम्मीदवार
जिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के कई वर्ग ऐसे हैं जिसमें कोई भी उम्मीदवार नहीं है। इसके तहत स्पोर्ट्स कैटेगिरी से किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है। ऐसे ही कई और वर्ग भी हैं, जिससे किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है।