फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police physical exame will start from 17 dec in luhnu maidan bilaspur

17 से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान में होगी पुलिस के 74 आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
police physical exame will start from 17 dec in luhnu maidan bilaspur
बिलासपुर। प्रदेशभर में चल रही पुलिस की भर्ती प्रक्रिया की कड़ी में अब बिलासपुर में भी युवक-युवतियां मैदान पर पसीना बहाते नजर आएंगे। जिले में भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पुलिस महकमे ने तैयारी कर ली है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान में होगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा के अनुसार जिला बिलासपुर में 74 आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 17 से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए कुल 10919 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। 2808 महिला अभ्यर्थी व 7789 पुरुष अभ्यर्थी आरक्षी (सामान्य ड्यूटी) के पदों के लिए और 322 पुरुष आरक्षी (ड्राइवर ड्यूटी) के पदों के लिए मैदान पर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से पुलिस भर्ती साइट पर उनके द्वारा भरे गए आवेदन के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 7 दिसंबर को जारी किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी उम्मीदवार को एसएमएस न आया हो तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर की आदेशवाहन शाखा में किसी भी कार्यदिवस पर आकर इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि 17 व 18 दिसंबर को महिला वर्ग के 1100 अभ्यर्थी, 19 दिसंबर को महिला वर्ग के 408 अभ्यर्थी, पुरुष वर्ग (ड्राइवर ड्यूटी) के 322 अभ्यर्थी तथा पुरुष वर्ग के 570 अभ्यर्थी और 20, 21, 22, 23, 24 तथा 25 दिसंबर को पुरुष वर्ग के 7219 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे।

इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे और 11 बजे के दो सत्रों में परीक्षा के लिए लुहणू मैदान बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-221059 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed