फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police marched on foot

पुलिस ने पैदलमार्च किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
police marched on foot
खजुरिया/भोट/केमरी (बिलासपुर)। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम नया गांव, कादरीगंज, सिहोर, सिहोरा, हामिदनगर आदि गांवों की गलियों में भ्रमण कर सभी ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। वहीं, खजुरिया में थाना प्रभारी विनय कुमार ने पीएससी और सीआरपीएफ के जवानों के साथ कई गांव में मार्च किया।
विज्ञापन

थाना खजुरिया से बोलेरो एवं मैजिक गाड़ियों द्वारा पंचम एरिया डोमिनेशन रूट चार्ट के अनुसार क्षेत्र के गांव खजुरिया खुर्द, खजुरिया कलां, कनकपुर, गौंटिया, अहरो, सिसौना, मंसूरपुर, चंदपुरा जदीद, गुलामगंज, पदपुरी, रुस्तमपुर, बमनपुरा, टेहरीख्वाजा, बेगमाबाद, रुस्तमपुर, रम्पुरा, गोधी, सतोरा में पैरामिलिट्री ने पैदल मार्च किया। भोट थाना प्रभारी संजय कुमार ने ग्राम कोयला, कोयली, मिलक बिचौला, धनपुरा, मिलक मिर्जा फैयाज आदि गांवों में भ्रमण कर सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्वक ढंग से मतदान करने का आह्वान किया। केमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने ग्राम गंगापुर कदीम, सिमरिया, रामनगरिया आदि गांव में पैदल मार्च कर सभी ग्रामीणों से मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने बस शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed